Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Excise Policy Case: तिहाड़ जेल पहुंचे CM केजरीवाल, बैरक में रहेंगे अकेले, ED ने कहा- पूछताछ के दौरान ‘बिल्कुल सहयोग’ नहीं किया

April 1, 2024

Delhi Excise Policy Case: तिहाड़ जेल पहुंचे CM केजरीवाल, बैरक में रहेंगे अकेले, ED ने कहा- पूछताछ के दौरान ‘बिल्कुल सहयोग’ नहीं किया

Delhi Excise Policy Case: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उनकी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार सीएम को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख केजरीवाल को खचाखच भरे अदालत कक्ष में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया जहां उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। वहीं, तिहाड़ जेल के बाहर AAP कार्यकर्ता पहुंचे कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

ईडी ने अदालत से केजरीवाल को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान ‘बिल्कुल सहयोग’ नहीं किया। इसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। संघीय जांच एजेंसी ने मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। अगले दिन, विशेष न्यायाधीश बवेजा ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद, अदालत ने ईडी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया था, जिसमें उनकी रिमांड को चार दिन बढ़ाकर एक अप्रैल तक करने का अनुरोध किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें