Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा पुलिस ने अवैध शराब की 46 बोतलों सहित 2 व्यक्ति किए काबू

April 1, 2024

हरियाणा पुलिस ने अवैध शराब की 46 बोतलों सहित 2 व्यक्ति किए काबू

हिसार: अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से 2 व्यक्तियों को काबू कर अवैध शराब की 46 बोतलें बरामद की हैं। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर सैक्टर 27-28 से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 11 बोतल अवैध शराब बरामद की। पूछने पर उसने अपना नाम गोविंद नगर निवासी महेश बताया। इसके अलावा बरवाला पुलिस ने सूचना के आधार पर बरवाला में बनभौरी रोड स्थित होटल के पास एक व्यक्ति को गत्ते की पेटी सहित काबू किया।

पूछने पर उसने अपना नाम बरवाला के वार्ड नंबर एक निवासी नरेश कुमार बताया। तलाशी लेने पर नरेश कुमार के कब्जे से गत्ते की पेटी में 11 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर सूर्यनगर के नवनिर्मित पुल के पास नाकाबंदी की। रायपुर मोड़ की तरफ से एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे सहित आता दिखाई दिया। वह पुलिस की टीम को देखकर प्लास्टिक के कट्टे को फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 24 बोतल अवैध शराब हुई। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर महेश, नरेश और एक अन्य के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें