Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरानी राजदूत ने दूतावास पर इजराइली हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प

April 2, 2024

ईरानी राजदूत ने दूतावास पर इजराइली हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प

दमिश्क: सीरिया में ईरानी राजदूत हुसैन अकबरी ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर इजराइली हमले का जवाब देने की बात कही है। ईरानी दूतावास के वाणिज्य दूतावास भवन पर इजराइली मिसाइल हमले के बाद, अकबरी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि हमले में उनके पांच सहयोगियों की जान चली गई, जबकि दूतावास के दो गार्ड घायल हो गए।

उन्होंने कहा, इजराइल ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ईरानी राजदूत ने चेतावनी दी है कि ईरान इजराइल के हमले का समुचित जवाब देगा। अकबरी ने कहा, ‘इजराइल को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे।‘ मिसाइल हमले के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने घटना निंदा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें