Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Politics: बिहार में बीजेपी को बड़ा झटकाः सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल

April 2, 2024

Bihar Politics: बिहार में बीजेपी को बड़ा झटकाः सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल

Bihar Politics: नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर से लोकसभा सदस्य अजय निषाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा ने हाल ही में उनका टिकट काट दिया था। पार्टी ने उनके स्थान पर मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश ने निषाद का पार्टी में स्वागत किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयनारायण निषाद के पुत्र अजय निषाद ने कहा, ‘‘मुझे किसी का अहंकार तोड़ना है और अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाना है।’’ सूत्रों का कहना है कि निषाद को कांग्रेस मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। निषाद ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा से अपने इस्तीफे की घोषणा की और कहा कि उनके साथ छल किया गया है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि निषाद के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में अति पिछड़े वर्गों (EBC) के मतदाताओं का समर्थन मिलेगा और संगठन भी मजबूत होगा। निषाद ने कहा कि वह सामाजिक न्याय से जुड़े राहुल गांधी के दृष्टिकोण से प्रभावित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें