Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से न दें इस्तीफा, जेल से ही सरकार चलायें

April 2, 2024

‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से न दें इस्तीफा, जेल से ही सरकार चलायें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने आज अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए। केजरीवाल को अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगलवार को बैठक के दौरान ‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए। दिल्ली में ‘आप’ के 62 विधायकों में से 55 बैठक के दौरान मौजूद थे। ‘आप’ नेताओं ने कहा कि चार विधायक शहर से बाहर हैं जबकि तीन – केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें