Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या, मोबाइल से हुई पहचान

April 2, 2024

युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या, मोबाइल से हुई पहचान

सोनीपत: सोनीपत में बाबा कॉलोनी के पास सोमवार को युवक-युवती ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर मिले युवक के मोबाइल से दोनों की पहचान हो सकी। जिसके बाद मामले की सूचना उनकी परिजनों तक पहुंचाई गई।

मृतक युवक व युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों शवों की शिनाख्त की। जिसके मुताबिक कुलदीप (22) व काजल (18) दोनों गांव पुरखास के रहने वाले थे। जीआरपी थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि मृतक कुलदीप व काजल ने सोमवार शाम बाबा कॉलोनी के पास जनशताब्दी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने थाने में मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। मंगलवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्टेशन मास्टर के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें