Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव पर नवजोत सिद्धू का रिएक्शन

April 3, 2024

मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव पर नवजोत सिद्धू का रिएक्शन

मुंबई: आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा को हटाकर हार्दकि पंड्या को कप्तानी सौंपने के बाद मुंबई इंडियंस को अपने प्रशंसकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि फैंस के मन में होगा आखिर रोहित ने क्या गलत किया है? मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दकि पंड्या को अब तक खेले गए सभी तीन मैचों में फैंस द्वारा ट्रोल किया गया, जिसमें सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ घरेलू मुकाबला भी शामिल था।

इस बीच स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए नवजोत सिद्धू ने कप्तान हार्दकि पंड्या के प्रति मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के हंगामे के बारे में बात की। सिद्धू ने कहा, कोई भी इस तथ्य को पचा नहीं सकता कि भारत का हीरो, भारत का कप्तान, हमारी फ्रैंचाइजी का कप्तान नहीं है। उसने क्या गलत किया है? फ्रैंचाइजी के प्रशंसक यही सोच रहे होंगे, लेकिन उसे क्या करना होगा? सफलता जैसी सफल कोई चीज नहीं है। अगर हार्दकि ये दो मैच जीत गए होते तो शायद ये बवाल नहीं होता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें