Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस काट रही चालान

April 3, 2024

गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस काट रही चालान

अंबाला: हरियाणा में 7 अप्रैल तक अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के चालान किये जायेंगे जिनके द्वारा वाहनों के शीशे काली फ़िल्म से ढके गए हैं। अंबाला में भी पुलिस ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेशों पर स्पेशल चेकिंग अभियान चला ऐसे वाहन चालको के खिलाफ कार्रवाई की व उनके चालान काट उनके वाहनों के शीशों पर से ब्लैक फ़िल्म भी हटाई।

पुलिस का कहना है पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेशों पर हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालको पर शिकंजा कसने का काम कर रही है जो गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरूद्ध है और हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। ऐसे वाहन चालकों को नियमानुसार 10 हजार रूपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसे में सभी लोगों को चाहिए कि वे यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें और इनकी उल्लंघना ना करें।

पुलिस की आमजन से अपील भी है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यम से चालान किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी नागरिक बुलेट पटाखा बजाते या गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाया जाता है तो इसकी सूचना हरियाणा-112 पर अवश्य दें ताकि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें