Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में सीवरेज साफ करते दिमाग को चढ़ी गैस,1 की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

April 3, 2024

गुरदासपुर में सीवरेज साफ करते दिमाग को चढ़ी गैस,1 की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

गुरदासपुर(अवतार सिंह): जिला गुरदासपुर के गांव चावा में सीवरेज साफ करते समय दिमाग को गैस चढ़ने से तीन प्रवासी मजदूर बेहोश हो गए। जिन्हें गांव के लोगों ने जैसे-तैसे करके सीवरेज से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए नीरू निवासी जिला भरतपुर (राजस्थान) ने बताया कि, वह गांव की साफ-सफाई का काम करते है। उसने बताया कि बुधवार को गांव में सीवरेज को उसका पति कन्हैया साफ कर रहा था। इसी बीच उसके दिमाग पर गैस चढ़ने से वह बेहोश हो गया।

इसके बाद उसके पति कन्हैया को बचाने के लिए उसका भांजा नैवी और भाई मोनू भी सीवरेज में गए तो वह दोनों भी बेहोश हो गया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इक्ट्ठे हुए और जैसे-तैसे करके तीनों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पति कन्हैया की मौत हो गई। जबकि उसके भांजे नैवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें