Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय सिंह की जमानत के बाद शराब घोटाले का सच सामने आया : Gopal Rai

April 3, 2024

संजय सिंह की जमानत के बाद शराब घोटाले का सच सामने आया : Gopal Rai

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी( आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि ‘आप’ सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद एक बात स्पष्ट हो गई है कि बिना किसी सबूत और प्रमाण के डरा-धमकाकर, दबाव बनाकर, लोगों को सरकारी गवाह बनाकर, झूठे आरोप लगाकर सारी गिरफ्तारियां की गई हैं। राय ने संवाददाताओं से आज कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दो साल से दिल्ली में फर्जी शराब घोटाले का षड़यंत्र करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का अभियान चलाया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अपना हथियार बनाकर फर्जी आरोपों के आधार पर एक-एक कर ‘आप’ के नेताओं को गिरफ्तार कराया। पहले श्री सत्येंद्र जैन, फिर श्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। श्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट से श्री सिंह को जमानत मिलने के बाद एक बात स्पष्ट हो गई है कि बिना किसी सबूत और प्रमाण के डरा-धमकाकर, दबाव बनाकर, लोगों को सरकारी गवाह बनाकर, झूठे आरोप लगाकर ये सारी गिरफ्तारियां की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह सारा सच सामने आ गया है। यह भाजपा के षड़यंत्र और तानाशाही की सबसे बड़ी हार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें