Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Price Today: सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर…जानिए कहां पहुंच गई कीमत

April 4, 2024

Gold Price Today: सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर…जानिए कहां पहुंच गई कीमत

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगातार सातवें दिन नये रिकॉर्ड स्तर पर रहने के कारण गुरुवार को घरेलू स्तर पर एमसीएक्स में इसके दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर 69,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गये। एमसीएक्स पर जून का सोना वायदा सुबह के कारोबार में 69,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातु के 2,323.70 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंचने की खबर के बाद यह 69,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ताजा उछाल बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद आया, जिसमें उन्होंने निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिये। कम ब्याज दरें वित्तीय साधनों में निवेश को कम आकर्षक बनाती है जिससे सोना खरीदने की ओर रुझान बढ़ता है।

इजरायल-हमास संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ते तनाव के मद्देनजर इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भू-राजनीतिक और आर्थकि अनिश्चितता के बीच इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जा रहा है। चीन के नेतृत्व में विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्र में सोना खरीद रहे हैं जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय बाजार में वैवाहिक सीजन के कारण सोने की मांग बढ़ी है क्योंकि यह दुल्हन और दूल्हे को बड़ी मात्र में आभूषण के रूप में उपहार में दिया जाता है। हालांकि, सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि सोने की बढ़ती कीमतें इस मांग को कम कर रही हैं। उनके अनुसार, यह कीमती धातु के घटते आयात में भी परिलक्षित होता है।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें