Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka: चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त

April 5, 2024

Karnataka: चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त

बेंगलुरु। कर्नाटक आबकारी विभाग ने लोकसभा चुनाव से पहले मैसुरु ग्रामीण जिले के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त की है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। आयकर विभाग और स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) ने 3.53 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की है। आयोग के मुताबिक बृहस्पतिवार को चामराजनगर से 98.52 करोड़ रुपये की 1.22 करोड़ लीटर बियर जब्त की गई।
आयोग ने बताया कि आयकर विभाग ने बेंगलुरु उत्तर लोकसभा क्षेत्र से 2.20 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। वहीं कलबुर्गी जिले के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र में जांच के दौरान 35 लाख रुपये और उडुपी-चिकमंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। कर्नाटक में दो चरणों में- 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें