Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

डांसर सिमर संधू विवाद मामला : पंजाब महिला आयोग ने की दुर्व्यवहार की निंदा, होगी कानूनी कार्रवाई

April 5, 2024

डांसर सिमर संधू विवाद मामला : पंजाब महिला आयोग ने की दुर्व्यवहार की निंदा, होगी कानूनी कार्रवाई

चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग पंजाब राज्य में महिला अधिकारों को सशक्त बनाने और उनका समर्थन करने की अपनी जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग महिलाओं के खिलाफ सभी आपत्तिजनक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। 1 अप्रैल 2024 को एक नर्तकी-कलाकार सिमर संधू की एक शादी में कुछ लोगों के साथ बहस हो गई, जहां वह मंच पर प्रदर्शन कर रही थी। बताया जा रहा है कि वे लोग नशे में थे और उसे स्टेज से अपने पास डांस करने के लिए कह रहे थे और गालियां दे रहे थे। इस पर वह भी अपना आपा खो बैठी और उन्हें गालियां देने लगी।

समराला में डांसर लड़की के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने कार्रवाई की है। पंजाब महिला आयोग की ओर से खन्ना की एसएसपी अमनीत कोंडल को मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। साथ ही आयोग ने इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। आयोग उपरोक्त पर आगे की कार्रवाई करेगा।

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए समराला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। समराला पुलिस ने छापेमारी के बाद कर्मचारी जगरूप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएचओ समराला ने बताया कि पुलिसकर्मी जगरूप सिंह जो इस समय लुधियाना में ड्यूटी पर तैनात है, को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसके दो साथी अभी भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन ने डांसर गर्ल आर्टिस्ट के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले को लेकर मीडिया से बातचीत की हैं। उन्होंने उन लोगों द्वारा की गई शर्मनाक हरकत की निंदा की, चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इस मामले को लेकर मीडिया से अपने विचार साझा किए। महिला आयोग पंजाब की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि एक महिला जो डांस कर रही है, उसके बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है, क्योंकि यह उसका पेशा है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि डांस एक कला है और वह एक कलाकार हैं इसलिए यह उनका कार्यक्षेत्र है जिसका हर व्यक्ति को सम्मान करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें