Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा का आज स्थापना दिवस, एक लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य

April 6, 2024

भाजपा का आज स्थापना दिवस, एक लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के आज स्थापना दिवस पर पार्टी की प्रदेश इकाई का एक लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अपने स्थापना दिवस पर एक लाख लोगों को पार्टी में शामिल करेगी। राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस के बहुत से दिग्गज भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। इसके पहले कांग्रेस से जुड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अंतर सिंह दरबार और अरुणोदय चौबे समेत कई लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

वहीं भाजपा लगातार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र ¨छदवाड़ा से भी कांग्रेस के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने में सफल हो रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों अमरवाड़ा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके और चौरई के पूर्व विधायक गंभीर सिंह ने भी कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें