Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘AAP’ वालंटियरों में जोश भरने आज Jalandhar पहुंचेंगे CM Mann

April 6, 2024

‘AAP’ वालंटियरों में जोश भरने आज Jalandhar पहुंचेंगे CM Mann

जालंधर : आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में जाने से हुए डैमेज को कंट्रोल करने व आप वालंटियरों में जोश भरने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान शनिवार को जालंधर में रहेंगे। मोगा में आप वालंटियरों के साथ मीटिंग कर जालंधर-फगवाड़ा रोड पर कोनिका रिजोर्ट में आप वालंटियरों, विधायकों, पदाधिकारियों, बोडरें के चेयरमैनों के साथ मीटिंग करेंगे।

सूत्र बताते हैं कि रिंकू के भाजपा ज्वाइन करने से जो डैंट पार्टी को मिला है उसकी भरपाई भी सीएम उसी अंदाज में करने के मूड में हैं। बताया जा रहा है कि एक कद्दावर नेता की ज्वाइनिंग कर चौंकाया जा सकता है। सीएम भगवंत सिंह मान की इस तरह की यह पहली मीटिंग है। इससे पहले बीते दिन आप के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक ने भी इसी तरह की मिलनी कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा था।

पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं की नमोशी को खत्म किया था। अब सीएम भगवंत सिंह मान ने खुद कमान संभालते हुए पंजाब में मिशन लोकसभा 13-0 मुहिम शुरू की है। इसी को लेकर मोगा के बाद जालंधर में यह कार्यकर्ता मिलनी की जा रही है। मोगा में सुबह 12 बजे तथा जालंधर में शाम 3 बजे मीटिंग होगी।

जालंधर की यह मीटिंग जालंधर के साथ खासकर दोआबा की सियासत में बूस्टर डोज का काम करेगी। इसमें गांव स्तर के नेता शामिल होंगे। सीएम खुद इन प्रोग्रामों में शिरकत करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डा. संदीप पाठक भी पंजाब में भी साथ रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें