Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिनेमाघरों से पहले OTT पर Prabhas की फिल्म ‘’कल्कि 2898 AD’ का एनिमेटेड वर्जन रिलीज होगा

April 6, 2024

सिनेमाघरों से पहले OTT पर Prabhas की फिल्म ‘’कल्कि 2898 AD’ का एनिमेटेड वर्जन रिलीज होगा

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का एनिमेटेड वर्जन रिलीज किया जायेगा। नाग अश्विन निर्देशित विज्ञान कथा महाकाव्य ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी की अहम भूमिका है।

सिनेमाघरों में रिलीज के पहले ओटीटी पर पर प्रभास की फिल्म ‘’कल्कि 2898 एडी’ का एनिमेटेड वर्जन रिलीज होगा, जिसके लिये प्रभास ने डबिंग की है। चर्चा है कि नाग अश्विन ने ‘कल्कि’ से जुड़ा एक एनिमेटेड वर्जन बनाया है, जो फिल्म के बैकड्रॉप पर सेट है। बताया जा रहा है कि

मेकर्स फिल्म को थिएटर में रिलीज करने से पहले उस एनिमेटेड वर्जन को ओटीटी पर रिलीज करेंगे। कहा जा रहा है कि उस एनिमेटेड वर्जन के जरिए मेकर्स ऑडियंस को ‘कल्कि’ की दुनिया से रुबरू करायेंगे। वैजयंती मूवीज निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ एक पैन इंडिया फिल्म है।यह फिल्म 09 मई, 2024 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें