Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलारिया जनसेवा फाउंडेशन की ओर से पदाधिकारीयों को हेल्थ और ट्रीटमेंट कार्ड किए वितरित

April 6, 2024

सलारिया जनसेवा फाउंडेशन की ओर से पदाधिकारीयों को हेल्थ और ट्रीटमेंट कार्ड किए वितरित

आज सलारिया जनसेवा फाउंडेशन की ओर से मुख्य कार्यालय परमानंद में सैकड़ो की गिनती में पदाधिकारीयों को हेल्थ और ट्रीटमेंट कार्ड बांटे गए। इस मौके पर विशेष रूप से फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष श्री स्वर्ण सिंह सलारिया जी डॉक्टर दिनेश शर्मा श्री पुष्पेंद्र पठानिया श्री राकेश महाजन श्री नरेश शर्मा श्री सतेंद्र लाडी श्री कमल सिंह श्री श्याम महाजन श्रीमती रंजना महाजन सतीश महाजन चौधरी रणजीत सिंह रणजीत सिंह दामोदर लालचंद जी राजू पंडित जी नवनीत विज जी और फाउंडेशन के अन्य मुख्य अधिकारी उपस्थित थे।


इस विशाल बैठक को संबोधित करते हुए श्री स्वर्ण सिंह सलारिया जी ने घोषणा की कि अगले सप्ताह के अंदर-अंदर 125000 हेल्थ कार्ड सलारिया जन सेवा फाउंडेशन की ओर से वितरित किए जाएंगे जिनके साथ हर कार्ड होल्डर के परिवार में से पांच सदस्यों का निशुल्क इलाज द वाइट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल पठानकोट में होगा। सर से लेकर पांव तक कोई भी बीमारी हो इसका पूरा का पूरा इलाज बिना फीस के होगा और यह सुविधा आने वाले 5 साल तक सभी कार्ड होल्डर को उपलब्ध रहेगी। न केवल कार्ड होल्डर अपितु उनके परिवार के बाकी पांच सदस्यों को भी न्यूनतम खर्चे से इलाज करवाया जाएगा।

ज्ञात रहे की द वाइट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल अपने कर्तव्य निष्ठ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवा भाव के कारण दूर-दूर तक जाना जाता है। यहां के डॉक्टर मुश्किल से मुश्किल बीमारी का इलाज बहुत ही कुशल तरीके से और प्रेम भाव से करते हैं। यही कारण है कि यहां से इलाज कराए हुए हर व्यक्ति को जब पूछा जाता है तो वह अपना पूर्ण संतोष जाहिर करते हैं कि द वाइट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनका इलाज बहुत अच्छे तरीके से किया गया।


श्री स्वर्ण सिंह सलारिया ने यह भी बताया की यह सेवा संबंधी सुविधाएं केवल चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं है बल्कि आने वाले 5 सालों तक उपलब्ध रहेगी क्योंकि सलारिया जनसेवा फाऊंडेशन पूरे लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में एक परिवार की तरह काम कर रही है ।बच्चों को पढ़ाई और खेलों में हौसला अफजाई के लिए छात्रवृतियां देना उनको नशे से दूर रखना और दुख सुख में हर परिवार के साथ खड़े होना यही फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें