Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पहले टैस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिला 1-5 से करारी हार

April 7, 2024

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पहले टैस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिला 1-5 से करारी हार

पर्थ: भारतीय पुरुष हॉकी टीम से उम्मीद की जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को कड़ी चुनौती देगी लेकिन शनिवार को 5 टैस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला और मेहमान टीम को 1-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने खेल शुरू होने से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में कुछ अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टॉम विकम (20वें, 38वें मिनट) ने 2 गोल, जबकि टिम ब्रांड (तीसरे), जोएल रिंटाला (37वें) और फ्लिन ओगिलवी (57वें) ने एक-एक गोल किया।

भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजंत सिंह ने 47वें मिनट में किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने खेल शुरू होते ही अपने इरादे जतला दिए थे और उसने तीसरे मिनट में ही पहला गोल कर दिया।

ब्रांड को लंबा पास मिला और उन्होंने भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को छकाकर गोल दाग दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद भी भारतीय रक्षा पंक्ति को दबाव में रखा। उसने 8वें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन इस बार श्रीजेश ने अच्छा बचाव किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें