Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanofi भारत में तेजी से वृद्धि के लिए तैयार, नए उत्पादों की पेशकश पर जोर

April 7, 2024

Sanofi भारत में तेजी से वृद्धि के लिए तैयार, नए उत्पादों की पेशकश पर जोर

 

नई दिल्ली: भारतीय दवा बाजार में उचित हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखते हुए फ्रांसीसी दवा कंपनी सैनोफी ने अपने मौजूदा ब्रांडों की पहुंच बढ़ाने और नयी दवाएं पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए घरेलू दवा कंपनियों के साथ सहयोग की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

कंपनी मधुमेह की दवाओं में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और अपने उपभेक्ता स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय को एक नयी इकाई में बदलने की योजना भी बना रही है। सैनोफी साथ ही भारत में अपने विभिन्न श्रेणी के उत्पादों के स्थानीय विनिर्माण पर भी विचार कर रही है। सैनोफी इंडिया के प्रबंध निदेशक रोडोल्फो ह्रोज ने बातचीत में कहा कि

कंपनी ने देश में तेजी से वृद्धि के लिए एक मिशन शुरू किया है। उन्होंने कहा, ”हमारा मानना है कि भारत में हमारा प्रतिनिधित्व कम है और हम भविष्य में एक महत्वपूर्ण अवसर देख रहे हैं। इस बाजार की क्षमता अभूतपूर्व है।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी भारतीय दवा बाजार में उचित हिस्सेदारी के साथ बेहतर प्रतिनिधित्व के मौके तलाश रही है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें