Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण कर दोस्तों ने गला घोंट की हत्या, माता-पिता से 9 लाख रुपये मांगी थी फिरौती

April 8, 2024

इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण कर दोस्तों ने गला घोंट की हत्या, माता-पिता से 9 लाख रुपये मांगी थी फिरौती

पुणे। महाराष्ट्र के पुणो से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्र की राज्य के अहमदनगर जिले में हत्या किए जाने का पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने रविवार को बताया कि कॉलेज में उसके एक मित्र समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया था और उन्होंने बाद में उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि युवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्र यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में पढ़ने वाला उसका एक पुरुष मित्र और दो अन्य लोग 29 मार्च को उससे मिले और उन्होंने बाद में उसे उसके छात्रवास में छोड़ दिया। वे 30 मार्च को उसे अहमदनगर ले गए। उन्होंने उसके माता-पिता से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर उन्होंने उसका गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छात्र के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि छात्र के परिवार के सदस्य उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, इसलिए वे कॉलेज और छात्रवास गए, लेकिन जब उन्हें छात्र वहां नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने उसके माता-पिता को संदेश भेजकर नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने पुलिस को सतर्क किया, जिसने तकनीकी विषेण के माध्यम से तीन आरोपियों का पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद तीनों लोगों ने पुलिस को अपने किए अपराध के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें