Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोते हुए परिवार पर नशीली दवा का छिड़काव कर लाखों रुपए के जेवर लेकर उड़े चोर

April 8, 2024

सोते हुए परिवार पर नशीली दवा का छिड़काव कर लाखों रुपए के जेवर लेकर उड़े चोर

अंबाला छावनी : छावनी में घर के काम पर रखे नौकर-नौकरानी सोते हुए परिवार पर नशीली दवा का छिड़काव करके लाखों रुपए के जेवर चोरी कर फरार हो गए। ऐलन बायलेन निवासी लोकेश आनंद ने बताया कि उसने 4 अप्रैल को अपने घर पर काम करने के लिए नौकर और नौकरानी को रखा था। नौकर ने अपना नाम सुरेंद्र लाल बताया था और महिला ने अपना नाम सुखविंदर कौर बताया। मकान मालिक को दोनों ने बताया था कि वे पटियाला के महिंदर नगर के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात को नौकर व नौकरानी ने उसके, उसके भाई साहिल, माता रमेश आनंद व प}ी ज्योति आनंद पर सोते हुए किसी नशीली दवा का छिड़काव कर दिया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों को रखने से पहले पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराई थी। चोरी की वारदात के बाद मकान मालिक ने पड़ाव थाना पुलिस को शिकायत सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया है। पड़ाव थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें