Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक लोकसभा का चुनाव बनाएगा हरियाणा की नई सरकार : MP Hooda

April 8, 2024

रोहतक लोकसभा का चुनाव बनाएगा हरियाणा की नई सरकार : MP Hooda

बहादुरगढ: हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का दीपेंद्र हुड्डा बहादुरगढ़ में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत लोगों से मुलाकात करने पहुंचे थे। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर दुकानदारों से मुलाकात और बातचीत की। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा चुनाव हरियाणा में नई सरकार बनाने का काम करेगा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में अब दूसरे दलों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल रही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ना तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और ना ही प्रदेश के लोग सुरक्षित हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक लोकसभा से कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया है। इतना ही नहीं दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि रोहतक की जीत से प्रदेश में बदलाव की शुरु आत होगी। फिलहाल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बावजूद इसके राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस से रोहतक लोकसभा क्षेत्न के भावी उम्मीदवार के तौर पर ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं। अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा की जनता आखिर किसे समर्थन देगी और किसे चुनकर लोकसभा में आने प्रतिनिधि के तौर पर भेजेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें