Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘AAP’ के उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग का रोपड़ पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने किया स्वागत

April 9, 2024

‘AAP’ के उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग का रोपड़ पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने किया स्वागत

रूपनगर: आप के लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब से घोषित किए उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग द्वारा आज चुनाव मुहिम के आगाज के पहले दिन पुलिस लाइन रोपड़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मलविंदर सिंह कंग थार गाड़ी में सवार होकर अपने समर्थकों व आप वलंटरियों के काफिले के साथ पुलिस लाइन के पास पहुंचे तथा रोपड़ के विधयक एड. दिनेश चड्?डा के नेतृत्व में फूलों की वर्षा की गई । मलविंदर सिंह कंग के साथ विधायक एड. दिनेश चड्?डा, श्री चमकौर साहिब के विधायक डा.चरनजीत सिंह तथा बलाचौर से विधायक संतोष कटारिया भी गाड़ी में सवार होकर श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुए।

आप वलंटरियों व समर्थकों ने मलविंदर सिंह कंग व आम आदमी पार्टी के हक में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान मलविंदर सिंह कंग ने मीडीया से कोई बातचीत नहीं की और काफिले समेत स्वागत के बाद आगे के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर विधायक एडवोकेट दिनेश चड्डा ने कहा कि हलके से मलविंदर सिंह कंग को शानदार जीत दिलाएंगे तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए 13-0 की बात को सच करके दिखाएंगे। इस अवसर पर विधायक चड्?डा के पीए सतनाम सिंह सत्ती, पार्षद इंद्रपाल सिंह राजू सत्याल, पार्षद अमरिंदर सिंह बावा, संदीप जोशी, एड. गौरव नीलम रानी, नवप्रीत शर्मा, शालू, रजिंदर कुमार, वरिंदर सिंह नन्नू समेत बड़ी संख्या में आप वलंटियर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें