Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक बाजारों में तेजी व विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच बाजार में आई तेजी, सैंसेक्स-निफ्टी सार्वकालिक उच्च स्तर पर

April 9, 2024

वैश्विक बाजारों में तेजी व विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच बाजार में आई तेजी, सैंसेक्स-निफ्टी सार्वकालिक उच्च स्तर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक सैंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच बाजार में तेजी आई। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से भी बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सैंसेक्स 494.28 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 74,742.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 621.08 अंक तक चढ़कर रिकॉर्ड 74,869.30 अंक के स्तर पर चला गया था।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 152.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,666.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 183.6 अंक उछलकर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 22,697.30 अंक तक चला गया था। सैंसेक्स के शेयरों में मारुति, म¨हद्रा एंड म¨हद्रा, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुक्सान में रहने वाली कंपनियों में नैस्ले, विप्रो, टाटा कंसल्टैंसी र्सिवसेज, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचसीएल टैक्नोलॉजीज और इन्फोसिस शामिल हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, वैश्विक शेयर बाजारों में ज्यादातर में बढ़त का रुख रहा। इसका कारण निवेशक की नजर इस सप्ताह अमरीका में जारी होने वाली मुद्रास्फीति तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दर के बारे में निर्णय पर है। जियोजीत फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, विभिन्न क्षेत्रों से मिलने वाली सकारात्मक खबरें और कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने की उम्मीद से धारणा मजबूत बनी हुई है। तेजी चौतरफा रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें