Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, एक गाड़ी से बरामद किया 25 लाख कैश

April 9, 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, एक गाड़ी से बरामद किया 25 लाख कैश

यमुनानगर(हरीश कोहली): लोकसभा चुनाव के चलते यमुनानगर पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है। ताकि हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके। देर रात कन्हैया साहब चौक पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की गाड़ी को रुकवाया। CIA की टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटी से 25 लाख रुपए कैश बरामद हुए।

सभी नोट 500-500 के थे। जगाधरी डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान हमने एक व्यक्ति की गाड़ी से 25 लख रुपए बरामद किए हैं। फिलहाल हम इन पैसों का सोर्स लगाने के लिए उसे व्यक्ति से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। डीएसपी राजेश कुमार ने यह भी बताया कि उन्होंने पूछताछ में फिलहाल यह कबूल है कि यह शराब ठेके का पैसा है लेकिन अभी तरह से पूछते तौर पर सोर्स का पता नहीं लग पाया है।

फिलहाल पुलिस ने 25 लाख रुपए कैश को सीज कर लिया है और उसके सोर्स लगाने में जुट गई है। आपको बता दे की लोकसभा चुनाव के दौरान अक्सर गाड़ियों में भारी मात्रा में कैश मिलने की खबरें आती है। आपको यह भी बता दे कि यमुनानगर जिला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से सटा हुआ है। देखना होगा आने वाले दिनों में पुलिस इस मामले में क्या सच्चाई जान पाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें