Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल’ में दिखाई देंगे Ananya Pandey और Aditya Roy Kapur

April 9, 2024

‘फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल’ में दिखाई देंगे Ananya Pandey और Aditya Roy Kapur

मुंबई: अमेजन फैशन के नए कैम्पेन ‘फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल’ में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर दिखायी देंगे।

अमेजन फैशन ने अपने नए कैम्पेन, “फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल” को लांन्च करने की घोषणा की है। अमेजन के इस नए कैम्पेन में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पहली बार एक साथ दिखाई देंगे।

प्रज्ञा शर्मा, डायरेक्टर-कंज्यूमर मार्केटिंग, अमेजन इंडिया ने कहा,हम अपना नया कैम्पेन, ‘फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल’ पेश करते हुए बहुत ही उत्साहित हैं। इस कैम्पेन का उद्देश्य अमेजन फैशन को फैशन के शौकीनों के लिए वन-स्टॉप ऑनलाइन डेस्टिनेशन बनाना है।

कपड़ों, जूतों, घड़ियों, एक्सेसरीज़ आदि के विशाल संग्रह के साथ, अमेजन ग्राहकों को टॉप ब्रांडों के सुझावों जैसे ‘वियर इट विथ’ जैसे फीचर्स के साथ अपने लुक को आसानी से संवारने में मदद करता है। आसान रिटर्न, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज डिलीवरी जैसे खास फीचर्स के साथ, हम फैशन शॉपिंग के अनुभव को लगातार बेहतरीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

आदित्य रॉय कपूर ने कहा, मैं जुनून की हद तक फैशन का शौकीन हूं, ऐसे में मैं हमेशा सुकून भरी स्टाइल की तलाश में रहा हूं। मैं अमेजन फैशन के नए कैम्पेन का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। अमेजन फैशन पर शॉपिंग करना बेहद आसान और सुविधाजनक है। यहां सन ग्लासेस, वॉचेज़, शूज़ के विशाल संग्रह के साथ हमेशा समय पर डिलीवरी की सुविधा मिलती है। जिसके कारण शॉपिंग करते वक्त आपको अंदाजा नहीं लगाना पड़ता है। अमेजन की यह सुविधा मुझे अपनी वार्डरोब और भी स्टाइलिश बनाने में मदद करती है।

अनन्या पांडे ने कहा, मुझे ऐसी स्टाइलिंग पसंद है, जिससे मुझे सुकून मिले, और साथ ही मैं आत्मविश्वास भी महसूस हो। अमेजन फैशन पर एक्सेसरीज़, जूते, बैग आदि के विशाल संग्रह के साथ मैं आसानी से मिक्स एंड मैच कर सकती हूं। मैं अमेजन फैशन के ‘फैशन ऑन अमेजन, हर पल फैशनेबल’ अभियान का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह कैम्पेन ग्राहकों को टॉप ब्रांडों की सलाह के साथ ‘वियर इट विथ’ जैसे फीचर्स और ‘ईजी रिटर्न’, फास्ट डिलीवरी और ‘नो कन्वीनिएंस फीस’ जैसे खास फीचर्स के साथ अपने लुक को और बेहतरीन बनाने में मदद करता है।

अज़ाज़ुल हक – चीफ कंटेंट ऑफीसर, मीडिया.मॉन्क्स इंडिया ने कहा, हमारे कैम्पेन में, अनन्या, जो अपने फैशन के लिए जानी जाती है और ब्रांड का चेहरा रही है, ने आदित्य को अमेजन फैशन की दुनिया से रूबरू कराया है। आदित्य यह देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं कि हमारे विशाल संग्रह और टॉप ब्रांडों के साथ अमेजन पर फैशन कितना सहज हो सकता है। यह आपको हर तरह के अलग-अलग लुक पाने में मदद करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें