Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar : चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे Tej Pratap Yadav

April 9, 2024

Bihar : चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे Tej Pratap Yadav

पटनाः लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर बिहार में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। इस बीच, राजद नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की हैं। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप मंगलवार को पटना के प्रसिद्ध शीतला मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज चैत्र नवरात्र के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की हैं।

उन्होंने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की लोगों को शुभकामनाएं भी दी हैं। शीतला मंदिर में तेज प्रताप ने पूजा अर्चना और आरती कर माता से आशीर्वाद मांगा। उल्लेखनीय है तेज प्रताप की दो बहनें मीसा भारती पाटलिपुत्र से, जबकि रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें