Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shyam Lal College तीसरे PSPB Baba Deep Singh Hockey Tournament के सेमीफाइनल में पहुंचा

April 9, 2024

Shyam Lal College तीसरे PSPB Baba Deep Singh Hockey Tournament के सेमीफाइनल में पहुंचा

नई दिल्ली: श्याम लाल कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 9-1 से हराकर तीसरे पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में हॉकी के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यहां खेले गये मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज की ओर से ललित और आशीष शेरावत ने तीन तीन गोल दागे। वहीं आशीष गुप्ता मोहित और प्रवीण ने एक-एक गोल किए।

करोड़ीमल कॉलेज की ओर से ध्रुव ने एकमात्र गोल किया। श्यामलाल कॉलेज के आशीष शेरावत को मैन ऑफ द अवार्ड नवाजा गया। एक अन्य मुकाबले में गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई टीम ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 6-1 से हारकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई टीम की ओर से मनीष ने तीन, विपिन ने दो और सूरज ने एक गोल दागे।

जबकि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से एकमात्र गोल आयुष ने किया। इस मैच श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एलुमनाई विपिन नंदलाल को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया। महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन के बीच में मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें