Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए आमिर और इमाद की पाक टीम में वापसी

April 10, 2024

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए आमिर और इमाद की पाक टीम में वापसी

लाहौर: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम की 18 अप्रैल से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

10 दिन तक चलने वाली इस श्रृंखला के तीन मैच रावल¨पडी जबकि दो मैच लाहौर में खेले जाएंगे। स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद इंगलैंड में कुछ समय के लिए जेल की सजा भी काटने वाले आमिर ने पिछला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 2020 में खेला था और फिर दुनिया भर में टी-20 लीग में खेलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

उन्होंने तत्कालीन कोच मिसबाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मतभेद के कारण यह कदम उठाया था। स्पिन ऑलराऊंडर इमाद ने नवंबर 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन बोर्ड और चयनकत्र्ताओं के मनाने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया और उनकी टीम खिताब जीतने में सफल रही।

टीम : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, इमाद वसीम, फखर जमां, मोहम्मद आमिर, सईम अयूब, शादाब खान, इरफान खान नियाजी, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, जमान खान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और उसामा मीर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें