Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएसके की कप्तानी में बदलाव पर रुतुराज ने कहा, मुझे इसमें कुछ अलग नहीं करना है

April 10, 2024

सीएसके की कप्तानी में बदलाव पर रुतुराज ने कहा, मुझे इसमें कुछ अलग नहीं करना है

चेन्नई: कोलकाता नाइट राइडर्स पर सात विकेट से जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वह सिर्फ इसलिए कुछ भी बदलना नहीं चाहते, क्योंकि वह अब कप्तान हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की।

इसके साथ ही गत चैम्पियन ने आईपीएल 2024 की अपनी तीसरी घरेलू जीत दर्ज की। रवींद्र जडेजा (3-18) के प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की।

साथ ही तुषार देशपांडे (3-33) और मुस्तफिजुर रहमान (2-22) के स्पैल ने जडेजा का पूरा साथ दिया। गायकवाड़ ने कहा, मैं कुछ अलग नहीं करना चाहता था। बस चीजों को वैसे ही रखना चाहता हूं जैसी वो हैं। सीएसके की संस्कृति को मूल रूप से जारी रखना चाहता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें