Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, खदान में बस गिरने से 15 की मौत

April 10, 2024

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, खदान में बस गिरने से 15 की मौत

छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में मंगलवार शाम एक बस के मुरम मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल ने कहा कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई, जब एक डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारी काम के बाद घर लौट रहे थे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई। मुरम एक प्रकार की मिट्टी है, जिसका उपयोग निर्माण के लिए किया जाता है। एसपी के मुताबिक, सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का रायपुर और भिलाई के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें