Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 83.16 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 10, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 83.16 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की भावनाओं को बल मिला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद वह 83.16 प्रति डॉलर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.31 पर बंद हुआ था। ‘गुड़ी पड़वा’ के अवसर पर मंगलवार को मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 104.14 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 593.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें