Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024,RR vs GT, 24th Match: रोमांचक मुक़ाबले में गुजरात ने राजस्थान को तीन विकेट से हराया

April 10, 2024

IPL 2024,RR vs GT, 24th Match: रोमांचक मुक़ाबले में गुजरात ने राजस्थान को तीन विकेट से हराया

IPL 2024,RR vs GT, 24th Match; आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 24वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। गुजरात का राजस्थान के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिनमें राजस्थान ने एक और गुजरात ने चार में जीत दर्ज की है। लेकिन गुजरात जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स मैच से पहले बारिश ने दस्तक दी है। मैदान पर हल्की बारिश हो रही है जिसकी वजह से टॉस में देरी हो रही है।

(4) IndianPremierLeague on X: “UPDATE: Toss will take place at 7:25 PM IST Start of play: 7:40 PM IST Follow the Match ▶️ https://t.co/1HcL9A97Ch #TATAIPL | #RRvGT” / X (twitter.com)

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। केन विलियम्सन की जगह मैथ्यू वेड को मौका मिला है और अभिनव मनोहर को शरथ की जगह टीम में शामिल किया गया है। गुजरात की टीम में मैथ्यू वेड, राशिद खान, स्पेंसर जॉनसन और नूर अहमद के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। वहीं, राजस्थान की तरफ से जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट के साथ तीन विदेशी खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

यह मैच शुभमन की अगुआई वाली गुजरात की टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंक तालिका में यह टीम चार अंक लेकर फिलहाल सातवें स्थान पर है। धीरे-धीरे आईपीएल का रोमांच बढ़ता जा रहा है और सारी टीमें प्लेऑफ के जोर आजमाइश लगा रही हैं। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ही अब तक एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है। उसके चार मैचों में आठ अंक हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, चार टीमों के छह-छह अंक हैं। दो टीमों के चार-चार और तीन टीमों के दो-दो अंक हैं। ऐसे में इस बार अंतिम चार में पहुंचने की जंग काफी दिलचस्प रहने वाली है।

दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड
राजस्थान और गुजरात के बीच भिड़ंत और आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चार मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान की टीम को महज एक मैच में जीत मिली। हालांकि, गुजरात ने जो चार मैच जीते, तब कप्तान हार्दिक पांड्या थे। अब वह मुंबई में जा चुके हैं। हालांकि, राजस्थान के लिए पांचों मैचों में एक ही कप्तान रहा है। सैमसन को गुजरात के खिलाफ अतिआत्मविश्वास से बचना होगा और इस टीम के हलके में नहीं लेना होगा। राजस्थान को बल्लेबाजी में एक बार फिर बटलर, सैमसन और पराग से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, अश्विन और चहल काफी शानदार फॉर्म में हैं। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल का फॉर्म चिंता का विषय है, जो अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।

राजस्थान ने गुजरात को दिया 197 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2024 का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए और गुजरात को 197 रन का लक्ष्य थमाया। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हुई। जायसवाल पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए जबकि पिछले मैच में नाबाद शतक लगाने वाले बटलर सिर्फ आठ रन बना सके। उन्हें राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। टी20 क्रिकेट में स्पिनर ने अनुभवी बल्लेबाज को पांचवीं बार आउट किया। इसके बाद पारी को संजू सैमसन और रियान पराग ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 130 रन की विशाल साझेदारी निभाई। 

दोनों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। रियान ने 34 गेंदों में पचास रन पूरे किए। आईपीएल के 17वें सीजन में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। वहीं, कप्तान ने 31 गेंदों में अर्धशतक ठोका। आईपीएल के इस सीजन का यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है। इसी के साथ वह राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों की इस साझेदारी को मोहित शर्मा ने तोड़ा। उन्होंने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रियान पराग को आउट किया जिन्होंने 76 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्के निकले। पांचवें नंबर के लिए बल्लेबाजी के लिए शिमरोन हेटमायर भी दमदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने आते ही एक चौका और एक छक्का लगाया। पांच गेंदों में 13 रन बनाकर वह नाबाद रहे। वहीं, कप्तान ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। वह भी नाबाद रहे। गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण इस मैच में संघर्ष करता दिखा। उमेश यादव , राशिद खान औ मोहित शर्मा को एक-एक सफलता मिली।


दोनों टीमों की प्लेइंग :-

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट सब: शरथ बीआर, शाहरुख खान, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, केशव महाराज, नवदीप सैनी।

RR 196/3 (20)

GT 199/7 (20) Gujarat Titans won by 3 wkts

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें