Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM MANN और केजरीवाल की मुलाकात से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के अधिकारियों की होगी बैठक

April 11, 2024

CM MANN और केजरीवाल की मुलाकात से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब पुलिस के अधिकारियों की होगी बैठक

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को तिहाड़ जेल में बंद पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं कर पाए। तिहाड़ जेल प्रशासन ने मंगलवार रात पंजाब सरकार को पत्र भेज कर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुलाकात की अनुमति वापस ले ली थी। अब 12 अप्रैल को तिहाड़ जेल प्रशासन और पंजाब जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी जिसमें मुलाकात को यकीनी बनाने की रणनीति तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के जेल विभाग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और संजय सिंह से केजरीवाल की मुलाकात कराने और इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों पर विचार-विमर्श करने के लिए 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है।

इस बैठक में पंजाब पुलिस के एडीजीपी स्तर के अधिकारी, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और तिहाड़ जेल प्रशासन के अधिकारी हिस्सा लेंगे। यह बैठक केजरीवाल से मुलाकात के दौरान जेल में सुरक्षा प्रबंधों और जेल मैनुअल के मुताबिक मुलाकात को यकीनी बनाने पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में केजरीवाल को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। तिहाड़ जेल की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) टीम केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात हैं। बताया गया कि केजरीवाल को सुबह शाम की सैर या फिर वकीलों से मुलाकात के दौरान क्यूआरटी के जवान उन्हें घेरे में रखते हैं ताकि किसी प्रकार के खतरे से बचा जा सके।

इस बैठक में सुरक्षा प्रबंधों के पूरा होने के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात कराई जाएगी। इससे पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब सरकार को पत्र भेज कर बुधवार को मुलाकात निर्धारित की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान और संजय सिंह मंगलवार की शाम को ही नई दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन रात में तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मुलाकात कराने में असमर्थता जताई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें