
Aaj Ka Rashifal 12 अप्रैल 2024: शुक्रवार 12 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की चतुर्थी तिथि है। चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मेष से लेकर मीन राशि तक शुक्रवार यानी 12 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।
मेष राशि
आज के दिन किसी पावरफुल व्यक्ति से हेल्प प्राप्त होगी। पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। तीर्थ दर्शन करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ क्वालिटी समय बीतेगा। पारिवारिक सुख शांत बनी रहेगी। जल्दबाजी करने से हानि होगी।
वृषभ राशि
आज के दिन व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। व्रत के बाद विवाद से बचें। काम में मन लगाने का प्रयास करें। किसी व्यक्ति के कहने पर कोई भी कार्य न करें। पारिवारिक हेल्प बनी रहेगी।
मिथुन राशि
आज के दिन घर परिवार में टेंशन बनी रहेगी। किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आध्यात्मिक उन्नति होगी। घर परिवार में हैप्पीनेस बनी रहेगी। भाइयों से मतभेद दूर हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी।
कर्क राशि
आज के दिन किसी भी वस्तु के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से गुस्सा आएगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। माता के मंदिर में दर्शन आज जरूर करें।
सिंह राशि
आज के दिन रचनात्मक कार्य आपके सफल होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिससे आपको लाभ होगा। मनपसंद भोजन घर में मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। घर बाहर खुशियां मिलेंगी।
कन्या राशि
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कार्य सफल होंगे। आय में कमी रह सकती है। नेगेटिव एनर्जी ज्यादा रहेगी। अनावश्यक परेशानी आपको हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर के फीलिंग का ध्यान रखें।
तुला राशि
आज के दिन सामाजिक सार्वजनिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की हेल्प आप करेंगे, जिससे आपको मान प्रतिष्ठा मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। घर बाहर टेंशन बनी रहेगी। व्यर्थ की झंझटों से दूरी बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
आज के दिन कोई सूचना आपको ऊर्जा से भर देगी। कोई नया कार्य करने के बारे में सोचेंगे। भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। दिन भर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। अपने कार्य में बुद्धि का ज्यादा प्रयोग करें।
धनु राशि
आज के दिन यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज उपहार किसी से आपको मिलेगा। व्यावसायिक साझेदारी में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादा समय ना दें।
मकर राशि
आज के दिन कोई व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है। पुराने रोग में खर्च होगा। पैसे के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय अभी नहीं है। कार्यों को अनावश्यक न करें।
कुम्भ राशि
आज के दिन लोग आपके काम निकालने का प्रयास करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। मित्रों के साथ बिहेव ठीक रखें। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। कुछ दिनों तक लक का साथ आपको नहीं मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर की बात को मानें।
मीन राशि
आज घर परिवार के साथ आरामदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, नहीं तो हानि होगी। शारीरिक कमजोरी व थकान महसूस हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...