Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव: बारामूला सीट से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

April 12, 2024

लोकसभा चुनाव: बारामूला सीट से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष अमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कश्मीर के दो निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। श्री उमर अब्दुल्ला को बारामूला से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि प्रभावशाली शिया नेता आगा रुहुल्लाह को श्रीनगर से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनावों के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की है। सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और नेशनल कॉन्फ्रेंस अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला में अपने उम्मीदवार उतारेगी। नेशनल कांफ्रेंस लोकप्रिय गुर्जर नेता मियां अल्ताफ को अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट के लिए पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें