Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 13 अप्रैल 2024:नवरात्रों के पांचवे दिन इन राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपना आज का राशिफल

April 13, 2024

आज का राशिफल 13 अप्रैल 2024:नवरात्रों के पांचवे दिन इन राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 अप्रैल 2024: शनिवार 13 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की पंचमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मेष से लेकर मीन राशि तक शनिवार यानी 13 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभप्रद और इंपॉर्टेंट रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतर कार्य कर पाएंगे। आपके बड़प्पन को देखकर लोग आपका सम्मान करेंगे। जिससे आपको बेहद अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि
लक के हिसाब से आज का दिन वृषभ राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्य क्षेत्र में अपने एक्सपीरियंस का लाभ मिलेगा। निवेश के मामलों में आज आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों या किसी की बातों से प्रभावित होकर आज आप अच्छा कार्य करेंगे। आर्थिक मामलों में आपका समय उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि के लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। अगर पहले से ही कोई समस्या आपको है, तो और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर पूरे ध्यान से अपने कार्य को करें।

कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए खास उपलब्धि लेकर आएगा। साझेदारी में अगर कोई कार्य कर रहे हैं, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। स्वाद के चक्कर में स्वास्थ्य आज आपका खराब हो सकता है।

सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रह सकता है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। अपनी मेहनत और लगन से कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का मन आप जीत लेंगे। आपको अपने विपक्षियों से भी सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन कन्या राशि के जातक पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आपको कुछ इंपॉर्टेंट मामलों में सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभकारक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके फेवर में होगा। परिवार के सदस्यों से आपको आज हेल्प प्राप्त होगी। किसी नए भूमि व मकान आज खरीदने की योजना बनेगी। आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा पूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साहस और उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिजनों का भरपूर हेल्प प्राप्त होगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का आज आपको चांस मिलेगा। आपके लिए सलाह है, कि आप अपनी फीलिंग पर कंट्रोल करें, नहीं तो लोग आपकी फीलिंग का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ होने से प्रसन्न रहेगा। आपके मान सम्मान में आज बढ़ोतरी होगी, लेकिन जरूरत है कि आप अपनी व्यवहार से सब का दिल जीतें। आपके धन में वृद्धि होने से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके फैमिली के किसी सदस्य का कोई बड़ा कार्य बनेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। दिन पूरा खुशनुमा रहेगा। आज आपका काम बनेगा। अगर आपने अपना पैसा शेयर बाजार में लगाया है, तो उससे आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके लिए बेहतर होगा, कि आप कोई भी काम पूरी लगन के साथ करें।

कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। इसके साथ ही कानूनी मामले में आज आपको सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में आज बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे, तो आपको परेशानी में डाल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर अपने पार्टनर से आपका बाद विवाद हो सकता है।

मीन राशि  
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। कारोबार के मामलों में इनको सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में रुके हुए पैसे आपको मिलेंगे। आज आप अपने रीति-रिवाज और धार्मिक नियमों का पालन करेंगे, जिससे आप कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। अन्यथा दिक्कत हो सकती है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को ‘सुप्रीम’ झटका, जज ने कहा- चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकते   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें