Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में रात को चलीं गोलियां,3 लुटेरे कैश रिकवरी कर्मियों से 1लाख रुपये लूटकर फरार

April 13, 2024

अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में रात को चलीं गोलियां,3 लुटेरे कैश रिकवरी कर्मियों से 1लाख रुपये लूटकर फरार

अमृतसर(सुनील खोसला): अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में रात को गोलियां चलने और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि, मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरे कैश रिकवरी कर्मियों से करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। इस मौके पर जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह ने बताया कि राजवीर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी अपना सामान छोड़कर रिकवरी करके वापस आ रही थी।

तो पीछे पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने लूट के इरादे से गोलियां चलायीं लेकिन उन्हें गोली नहीं लगी। गोली ऑटो के शीशे को भेदते हुए निकल गई और तीनों लुटेरे ऑटो चालक से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जिसके बाद इस मौके पर पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें