Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के फरीदाबाद में पत्नी ने रची साजिश, आशिक ममेरे भाई ने पति को उतारा मौत के घाट

April 13, 2024

हरियाणा के फरीदाबाद में पत्नी ने रची साजिश, आशिक ममेरे भाई ने पति को उतारा मौत के घाट

फरीदाबाद (हरियाणा) : हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर इश्क में रोड़ा बन रहे पति को ठिकाना लगा दिया। पति की हत्या के लिए पूरी साजिश खुद रची और हत्या आशिक से करवाई। हैरानी की बात तो यह है कि जिस युवक ने हत्या की वह मरहूम का ममेरा (मामा का लड़का) भाई था।
मृतक की पहचान राजेश अजरौंदा गांव निवासी के रूप में हुई है। राजेश की पत्नी पूनम के साथ 3 बेटियां है। मृतक राजेश के भाई सुनील ने हत्या का आरोप अपनी भाभी पूनम और उसके आशिक महेश पर लगाए है। महेश मृतक राजेश के मामा का लड़का है।

गोली मार कर पहले हत्या की फिर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी

मृतक के भाई ने बताया कि उनके मामा का लड़का राजेश उसके भाई के साथ उसीके घर में काफी लंबे समय से रह रहा था। इसी दौरान पूनम के साथ उसके संबंध बन गए। इसकी भनक राजेश को भी लग गई। जब राजेश ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो पूनम और महेश ने राजेश की हत्या की साजिश रच डाली।

महेश राजेश को अपने साथ बातों में फसा कर घर से बाहर दूसरे गांव में ले गया। नंदगांव पहुंच कर महेश ने अपने 2 साथियों को भी बुला लिया। महेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेतों में राजेश को मौका देखकर गोली मार दी। आरोपी ने पूनम के पति को जब महेश ने गोली मारी तो उससे पहले ही पूनम ने लाश को जलाने के लिए पेट्रोल का भी प्रबंध कर रखा था। राजेश की लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने राजेश के शव पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

पता न चले इसलिए सामान अलग-अलग जगह फेंका

हत्या के बाद महेश ने मृतक के कपड़े और चप्पल को अलग–अलग जगह फेंका, और हत्या में उपयोग किए गए हथियार को नंदगांव के पास के ही एक तालाब में फेंक दिया। जिसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान पूनम ने वीडियोकॉल की थी। अपने पति की हत्या सारा मंजर पूनम लाइव देख रही थी।

बाद में अगले दिन सेंट्रल थाने में राजेश के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद तहकीकात करते हुए पुलिस को पूनम की कॉल हिस्ट्री को लेकर शक हुआ। जिसके पश्चात पुलिस ने महेश को हिरासत में लेकर DLF क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। महेश ने पूनम के साथ अपने संबंधों और राजेश की हत्या की बात कबूल ली है।

DLF इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया की पुलिस अधिकारियों ने महेश, उसके साथी धर्मेंद्र और महेंद्र दोनों निवासी बरसाना उत्तर प्रदेश के साथ राजेश की पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें