Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ekta Kapoor की फिल्म ‘LSD 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखिए डिजिटल दुनिया की खौफनाक सच्चाई

April 13, 2024

Ekta Kapoor की फिल्म ‘LSD 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखिए डिजिटल दुनिया की खौफनाक सच्चाई

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर की आने वाली फिल्म ‘एलएसडी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म लव सेक्स और धोखा (एलएसडी) वर्ष 2010 में प्रदर्शित हुयी थी।राजकुमार राव की यह बतौर अभिनेता डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में नुसरत भरूचा ने भी अहम भूमिका निभायी थी।

फिल्म की कहानी ऑनर किलिंग, एमएमएस स्कैंडल और कास्टिंग काउच पर आधारित थी। एकता कपूर 14 साल बाद अपनी फिल्म एलएसएडी का सीक्वल एलएसडी 2 ला रही हैं।एलएसडी 2 में उर्फी जावेद, बोनिता राजपुरोहित और पारितोष तिवारी जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर की शुरुआत मैं कैमरे में उस नूर को देख रही हूं,

जो साड़ी पहनकर राष्ट्रपति से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ले रही है। डायलॉग से शुरू होती है। फिर दिखाया गया कि कैसे व्यूज के लिए लोग आपस में झगड़ते हैं। व्यूज के लिए एक बेटा अपनी मां को ही जोरदार थप्पड़ मार देता है। ट्रेलर में व्यूज के लिए यंग जेनरेशन के बीच पागलपन और ट्रांसजेंडर्स के साथ यौन हिंसा जैसे मुद्दों की झलक दिखाई गई है। एलएसडी 2 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें