Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

संरा सुरक्षा परिषद ने इज़रायल के अनुरोध पर आपातकालीन बैठक बुलाई

April 14, 2024

संरा सुरक्षा परिषद ने इज़रायल के अनुरोध पर आपातकालीन बैठक बुलाई

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र (संरा) सुरक्षा परिषद इजरायल के अनुरोध के पर रविवार को बैठक करने जा रही है। संरा ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इजरायल ने शनिवार को परिषद से उसके खिलाफ ईरान के हमले की निंदा करने और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने के लिए आह्वान किया है।

संरा के वैश्विक संचार विभाग ने शनिवार देर रात बताया कि बैठक स्थानीय समय के अनुसार शाम 4 बजे निर्धारित है। संरा में इज़राइल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने शनिवार को परिषद के अध्यक्ष को एक पत्र में औपचारिक रूप से इस आपातकालीन सत्र का अनुरोध किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने मध्य पूर्व में हाल के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की,

जिसमें ईरान द्वारा इज़रायल के खिलाफ ड्रोन और मिसाइलों का प्रक्षेपण भी शामिल है। यूएनजीए अध्यक्ष ने कहा, “मैं क्षेत्र में तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए सभी पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने का आग्रह करता हूं। यह एक ऐसा क्षण है जो बुद्धिमानी और विवेकपूर्ण निर्णय की मांग करता है, जिसमें जोखिमों और विस्तारित जोखिमों पर बहुत सावधानी से विचार किया जाता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें