Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में प्रेम प्रसंग को लेकर महिला को अर्धनग्न कर घुमाया, वीडियो आई सामने

April 14, 2024

राजस्थान में प्रेम प्रसंग को लेकर महिला को अर्धनग्न कर घुमाया, वीडियो आई सामने

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक विवाहित पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग के आरोप में एक महिला को कथित तौर पर अर्धनग्न कर घुमाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सरवाड़ी गांव में हुई घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स की पत्नी और परिवार वालों को महिला के साथ उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। कथित वीडियो में महिला को अर्धनग्न कर घुमाया जा रहा है और एक महिला पीड़िता के बाल पकड़कर घसीट रही है। पीड़िता गुहार लगाती हुई सुनाई दे रही है। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने बताया, ‘‘इस संबंध में समदड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें