Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा के घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने का जिक्र नहींः तेजस्वी यादव

April 14, 2024

भाजपा के घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने का जिक्र नहींः तेजस्वी यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने या कम करने का जिक्र नहीं है। पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यादव ने दावा किया, भाजपा के घोषणा पत्र में कहीं भी नौकरी और रोजगार का ज़क्रि नहीं है और ना ही महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने अथवा कम करने का ज़क्रि है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के घोषणा पत्र में देश के 60 फ़ीसदी युवाओं, 80 प्रतिशत किसानों और देश के लगभग छह लाख 40 हजार से अधिक गांवों के लिए कुछ भी नहीं है।

यादव ने कहा कि बिहार सहित देश के पिछड़े और गरीब राज्यों के विकास एवं उत्थान के लिए भी भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों से लोकसभा के सबसे अधिक सांसद आते हैं, उन राज्यों के विकास के लिये भी घोषणा पत्र में कुछ नहीं है। राजद नेता ने आरोप लगाया कि वे (भाजपा नेता) अपने घोषणा पत्र में नौकरी, रोजगार, युवा, किसान, जवान और गांव को पूर्णत: भूल गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें