Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024, KKR vs LSG 28 Match: टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने कोलकाता को 162 रनों का दिया लक्ष्य

April 14, 2024

IPL 2024, KKR vs LSG 28 Match: टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने कोलकाता को 162 रनों का दिया लक्ष्य

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 28वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस ने कहा कि टीम में एक बदलाव किया गया है। रिंकू बाहर की जगह हर्षित राणा को एकादश में शामिल किया गया हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा हमने टीम में दो बदलाव किये है। देवदत्‍त पडिक्‍कल और नवीन उल हक एकादश से बाहर है। दीपक हुड्डा, शमार जोसेफ और मोहस‍िन खेल रहे।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को 162 रन का लक्ष्य दिया है। लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे अधिक 45 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से यह पारी खेली। पूरन के अलावा कप्तान केएल राहुल ने 27 गेंद में 39 रन की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा किसी खिलाड़ी ने प्रभावित करने वाली पारी नहीं खेली।

कोलकाता की ओर से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। स्टार्क के अलावा रसेल, चक्रवर्ती, नरेन और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला। आंद्रे रसेल ने 1 ओवर डाला। उसमें उन्होंने 16 रन देकर 1 विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें