Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की मदद से सूरीनाम में बिजलीघर का निर्माण

April 14, 2024

चीन की मदद से सूरीनाम में बिजलीघर का निर्माण

सूरीनाम उत्तर-दक्षिणी अमेरिका में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल करीब 1 लाख 60 हज़ार वर्ग किमी. है और जनसंख्या 6 लाख से अधिक है। इनमें 2 लाख से ज्यादा लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।

सूरीनाम के ग्रामीण क्षेत्रों में घने उष्णकटिबंधीय वर्षावन और नदियां मौजूद हैं। वहां जनसंख्या बिखरी हुई है और बुनियादी संस्थापनों का निर्माण कमज़ोर है। तमाम ग्रामीण निवासियों तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है।

इन दिनों चीनी कंपनियों की मदद से निचली सूरीनाम नदी में छोटे हाइब्रिड पावर स्टेशन का निर्माण हो रहा है। स्थानीय लोगों की स्थिर बिजली आपूर्ति की इच्छा साकार होगी। बिजलीघर का निर्माण पूरा होने के बाद समर्पित ट्रांसमिशन लाइनों के ज़रिए आसपास के नौ गांवों तक बिजली पहुंचायी जाएगी।


बताया जाता है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा को पूरी तरह से आम बनाने की योजना बनायी थी। सूरीनाम सरकार ने इसके अनुसार बिजलीघर बनाने की निविदा आमंत्रित की। चीनी उद्यम ने बोली जीती। निर्माण शुरू होने के बाद चीनी उद्यम ने स्थानीय निवासियों के साथ सहयोग किया और उनकी आय बढ़ाने के लिए स्थिति बनायी।

गौरतलब है कि जून 2023 में चीनी उद्यम ने वहां पर पहले हाइब्रिड पावर स्टेशन का निर्माण पूरा किया है। अब दूसरे बिजलीघर के निर्माण का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अनुमान है कि इस साल के अंत तक दूसरे बिजलीघर का उत्पादन शुरू होगा। पांचवें बिजलीघर का निर्माण सितंबर 2025 में पूरा होगा। तब पांच पावर स्टेशनों का कुल बिजली उत्पादन 14 हज़ार ग्रामीण निवासियों की बिजली जरूरत पूरा करने में सक्षम होगा। यह सूरीनाम की ग्रामीण आबादी के 7 प्रतिशत के बराबर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें