Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 15, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा तथा कच्चे तेल की कीमतें 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार रहने से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.46 प्रति डॉलर पर खुला।

इसके बाद थोड़ा सा मजबूत होकर 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.75 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.17 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,027 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें