Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाम को चाय के साथ मूंग दाल पकौड़ी का ले आंनद,ये रही रेसिपी

April 15, 2024

शाम को चाय के साथ मूंग दाल पकौड़ी का ले आंनद,ये रही रेसिपी

आवश्यक सामग्री:
– 2 कप मूंग दाल
– 3-4 लहसुन की कलियां
– 1 बारीक कटा बड़ा प्याज
– नमक
– काली मिर्च
– आधा चम्मच साबुत धनिया

बनाने की विधि:
-मूंग दाल की पकौड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धो कर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे मिक्सी में पीस लें।

-अब मूंग दाल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ प्याज डालें।

-बारीक कटा हरा धनिया डालें।

-अदरक का पेस्ट डालें।

-बारीक कटा हरा धनिया, साबुत धनिया, काली मिर्च और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें।

-अब इस मिश्रण को अच्छे से चलाते हुए फेंटे।

-ज्यादा गाढ़ा या पतला पेस्ट नहीं बनाना है। इसे थोड़ी देर ऐसे ही रख दें।अब एक कढ़ाही लें और उसमें रिफाइंड ऑयल या तेल डालें।

-इसमें पकौड़े के लिए तैयार बैटर से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण ले कर डालें और तल लें। इसी तरह सारी पकौड़ियां तैयार करें।

-मूंग दाल की पकौड़ियों को प्लेट में निकाल लें। बेहतरीन तरीके से सजाने के लिए भेल वाली कोन की तरह पेपर की एक कोन बनाएं और उसमें पकौड़ियों को डालें।

– इसके साथ एक ट्रे में चटनी की कटोरी रखें और सर्व करें।

-सबको ये डिश बहुत पसंद आएगी। इसे आप शाम के नाश्ते में या दिन की चाय के साथ कभी भी बना कर खा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें