Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगापुर के प्रधानमंत्री Lee 15 मई को पद छोड़ेंगे, उपप्रधानमंत्री Wong उनकी जगह लेंगे

April 15, 2024

सिंगापुर के प्रधानमंत्री Lee 15 मई को पद छोड़ेंगे, उपप्रधानमंत्री Wong उनकी जगह लेंगे

सिंगापुर:सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने सोमवार को घोषणा की कि आर्थिक रूप से समृद्ध देश की सरकार का करीब 20 वर्ष तक नेतृत्व करने के बाद 15 मई को पद छोड़ देंगे और उप प्रधानमंत्री लॉरेस वोंग उनकी जगह लेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण और उत्तराधिकार योजनाओं में दिक्कत के बाद ली निर्धारित समय से देर से वोंग को देश की बागडोर सौंप रहे हैं।

ली (72) ने 12 अगस्त 2004 को सिंगापुर के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एक फेसबुक पोस्ट में ली ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन किसी भी देश के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल नवंबर में मैने इस वर्ष प्रधानमंत्री का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी । मैं 15 मई को प्रधानमंत्री के रूप में अपनी भूमिका समाप्त कर लूंगा और डीपीएम (उप प्रधानमंत्री) लॉरेंस वोंग उसी दिन अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

ली ने कहा, ‘‘किसी भी देश के लिए नेतृत्व परिवर्तन एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। लॉरेंस और 4जी टीम (चौथी पीढ़ी) ने लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है, खासकर महामारी के दौरान। ‘फॉरवर्ड सिंगापुर एक्सरसाइज’ के माध्यम से, उन्होंने हमारे सामाजिक समझौते को ताज़ा करने और नयी पीढ़ी के लिए राष्ट्रीय एजेंडा विकसित करने के उद्देश्य से कई सिंगापुर वासियों के साथ काम किया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें