Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरात्री के 8वें दिन करे मां महागौरी की पूजा-अर्चना, जाने महाअष्टमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त

April 16, 2024

नवरात्री के 8वें दिन करे मां महागौरी की पूजा-अर्चना, जाने महाअष्टमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त

चैत्र के नवरात्री का आज आठवां दिन है। इस माँ दुर्गा के आठवे रूप यानि मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते है। इस दिन माँ को रूप के छोटी छोटी कन्याओ को कन्या पूजन भी किया जाता है। दरअसल नवरात्री के व्रत और उपवास केवल पर्व नहीं होता है।

ये एक नारी शक्ति के और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। इसलिए नवरात्रि में कन्याओं को पूजने और भोजन कराने की परंपरा भी है। माना जाता है की ये कन्याए ही माँ के रूप के होते है। इन्हे माँ के रूप में भोजन कराया जाता है। देखा जाएं नवरात्री में हर रोज कन्याओं के पूजा की परंपरा है। लेकिन अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन बहुत आवश्यक माना जाता है।

इसने छोटी छोटी कन्याओं भोजन कराया जाता है जैसे की 2 वर्ष से लेकर 11 वर्ष तक की कन्या की पूजा का विधान किया गया है। अलग अलग उम्र की कन्या देवी के अलग-अलग रूप को बताती है। माँ ने शिव को पाने के लिए बहुत कठोर पूजा अर्चना की थी इस दौरान माँ का शरीर कला पड़ गया था इनके कठोर तप के देखते हुई,

भगवन देवो के देव महादेव ने माँ को दर्शन किया तब महादेव की कृपा से माँ का शरीर अत्यंत गौर हो गया तथा तभी से इनका नाम गौरी हो गया। मन जाता है कि नमता सीता ने भी राम जी को पाने के लिए इन्ही की उपासना की थी।मां गौरी श्वेत वर्ण की हैं और श्वेत रंग मैं इनका ध्यान करना अत्यंत लाभकारी होता है। ज्योतिष में माँ का सम्बन्ध शुक्र नामक ग्रह से माना जाता है

महाअष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त:

नवरात्री के आठवे दिन यानि महाअष्टमी पर कन्या पूजन किया जाता है। तो चलिए जानते है महाअष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त कब से कब तक का है। महाअष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। वहीं कन्या पूजन अभिजीत मुहूर्त में भी किया जा सकता है। अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 55 से लेकर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। कन्याओं को भोजन कराने की परंपरा है। `

माता गौरी की पूजा की विशेष बातें क्या हैं?

मां महागौरी की उपासना के लिए भक्तो को सफेद रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। आप मां को सफेद फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें। इस के साथ में मां को इत्र भी अर्पित करें। माता की पूजा प्रेमी जोड़ो के लिए बहुत लाभकारी होता है। मां महागौरी की उपासना करने से मनचाहा विवाह हो जाता है। साथ ही किसी के शुक्र से सम्बंधित समस्याएं हो वो भी हल होती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें