Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल छीनकर भागा स्नैचर, बाइक से गिरा तो लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, भाई ने कहा- बुरी संगत में फंसने से करने लगा था नशा

April 16, 2024

मोबाइल छीनकर भागा स्नैचर, बाइक से गिरा तो लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, भाई ने कहा- बुरी संगत में फंसने से करने लगा था नशा

लुधियाना। मोबाइल छीनकर भाग रहे 3 स्नैचरों में से एक स्नैचर बाइक से गिर गया, जिसे लोगों ने जमकर पीटा। इस घटनाक्र में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सावन के रूप में हुई है, जबकि उसके बाकी दोनों मौके से भाग निकले। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मृतक के भाई मोती नगर निवासी अमित की शिकायत के आधार पर सावन बिरला व सब्बा के खिलाफ धारा 304-ए के तहत लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है।

सावन के भाई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका भाई बुरी संगत में फंसने के कारण नशा व लूटपाट करने लगा था। 13 अप्रैल को सावन को उसका दोस्त सावन बिरला अपने साथ बाइक पर ले गया। उस दौरान शिकायतकर्ता के भाई सावन ने अपने दो साथियों सावन बिरला व सब्बा ने मिलकर किसी से मोबाइल छीना था। उस वारदात के समय जब वह तीनों ही बाइक पर भाग रहे थे तोभी शिकायतकर्ता का भाई सावन बाइक से गिर गया और लोगों ने उसे काबू कर उसकी धुनाई की। सावन को किसी राहगीर की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बाकी दोनों स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें